Basic Shiksha Vibhag ( बेसिक शिक्षा विभाग )

School Timing Update : स्कूल- कॉलेजों के समय को लेकर आई बड़ी खबर, जारी हुए निर्देश, पढ़े पूरी खबर

School Timing Update : स्कूल- कॉलेजों के समय को लेकर आई बड़ी खबर, जारी हुए निर्देश, पढ़े पूरी खबर

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करने के लिए यहाँ क्लिक करें ।

https://chat.whatsapp.com/EMIc2lUUDpi02gEsnJVclg

🥎🥎 *प्रेरणा डी बी टी एप पर स्टूडेंट्स का ड्रेस फ़ोटो अपलोड करने का तरीका देखें*

 *|| Prerna Dbt App Student Dress Photo Upload Process || प्रेरणा डीबीटी ऐप फ़ोटो अपलोड ||*

🥎🥎 *गतिविधियों पर आधारित शिक्षण विज्ञान चालीसा*

School Timing Update: देशभर में ठंड का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। चारों ओर कोहरे के कारण लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। उत्तरी भारत में बढ़ती सर्दी से दिल्ली-गाजियाबाद (Delhi-Ghaziabad) में भी ठिठुरन बढ़ा दी है।

मौसम विभाग के मुताबिक गाजियाबाद (Ghaziabad) में आगामी दिनों में इसी मौसम रहने वाला है।

ठंड के चलते स्कूलों के समय में हुआ बदलाव
वही गाजियाबाद (Ghaziabad) में सभी सरकारी गैर सरकारी मान्यता प्राप्त स्कूल- कॉलेजों को निर्देश जारी कर स्कूल के समय में परिवर्तन करने के निर्देश दिए गए है। अब से स्कूल सुबह 9:00 बजे संचालित किया जाए। जिससे जल्दी खुलने वाले स्कूलों में छात्र-छात्राओं को लाने और ले जाने में कोहरे के चलते कोई दुर्घटना ना घटे। गाजियाबाद (Ghaziabad) जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी स्कूलों के लिए आदेश जारी किया है।

गाजियाबाद के बाद राजधानी लखनऊ में भी स्कूलों के समय में परिवर्तन हुआ है। बढ़ती ठंड को देखते स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। लखनऊ जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार ने समय परिवर्तन के निर्देश जारी किये है। जिसमे कक्षा 1 से 8 तक के विद्यालयों के समय में बदलाव हुआ है। आज से 31 दिसंबर तक सुबह 10:00 से 3:00 बजे तक समय होगा।

School time change updates

मौसम विभाग ने 24 जिलों में आरेंज और 36 जिलों में येलो अलर्ट किया जारी। वहीं विजिबिलिटी कम होने की वजह से रेल और हवाई यातायात पर भी असर पड़ा है। कई ट्रेनें घंटों लेट चल रही है, जबकि कई ट्रेनों को रद्द किया गया है। वही उत्तर प्रदेश में कोहरे के चलते बसों को लेकर एक बड़ी खबर समाने आ रही है। जहां कोहरे की वजह से रोडवेज बसों का संचालन रात 8 बजे से सुबह आठ बजे तक नहीं किया जाएगा। कोहरे को देखते हुए क्षेत्रीय/सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक रात 8 बजे से 12 बजे तक बस स्टैंड पर तैनात रहेंगे।

यूपी में कोहरे का कहर, शीतलहर की चपेट में पूरी प्रदेश

मौसम विज्ञान विभाग के प्रमुख एम दानिश के अनुसार, गुरुवार तक प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में सुबह के समय घने कोहरे की चादर छाई रहेगी। इस दौरान दृश्यता 50 से 100 मीटर तक रहेगी। हालांकि दिन के समय आसमान साफ रहेगा लेकिन पारे में गिरावट से ठंड का एहसास होता रहेगा।

शुक्रवार से कोहरे में कमी दर्ज की जा सकती है। इस दौरान दिन और रात के समय तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी। सोमवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस कम है।

वहीं न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश के अधिकतर जिलों में तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज हुआ। सबसे अधिक तापमान झांसी में 26.2 डिग्री सेल्सियस और बस्ती में 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान में भी अब गिरावट दर्ज की जा रही है।

सबसे कम तापमान सोनभद्र के चुर्क में 6.8 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को प्रदेश के कई हिस्सों में घने से अत्यधिक घना कोहरा सुबह के समय रहेगा। अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है।

इन जिलों में अलर्ट-

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, बुधवार की सुबह तक लखनऊ समेत बाराबंकी, उन्नाव, कानपुर नगर, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, लखीमपुर खीरी, शाहजहांपुर, पीलीभीत, बरेली, रामपुर, अमरोहा, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, मुरादाबाद और शामली में घना कोहरे की दृष्टि से आरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

इसके अलावा पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 36 जिलों में घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। गुरुवार को लखनऊ, उन्नाव, कानपुर नगर, कानपुर देहात, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, अयोध्या, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, प्रयागराज, जौनपुर, संत रविदास नगर, वाराणसी, मिर्जापुर, चंदौली, आजमगढ़, मऊ, गाजीपुर, बलिया, सीतापुर, हरदोई, कन्नौज, फर्रुखाबाद, मैनपुरी, फिरोजाबाद, एटा, हाथरस, अलीगढ़ और मथुरा में घने कोहरे के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। पूर्वानुमान के अलर्ट के अनुसार आरेंज अलर्ट में कुहासे के प्रति सावधानी बरतने की आवश्यकता है। वहीं, येलो अलर्ट के तहत घना कोहरा पड़ने की आशंका है। ऐसे में सचेत रहना बेहतर होगा।

  1. Weather Today : दिल्ली-NCR में ठंड का सितम, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, पढ़ें
  2. Weather Update: राजधानी में गर्मी का सितम जारी, मौसम विभाग ने दी राहतभरी ख़बर

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from Basic Education Department

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading