सूचनाएं

Vachan Patra Samajwadi Party सपा ने जारी किया अपना “वचन पत्र” || 5 सालों में एक करोड़ नौकरियां, लड़कियों को KG से PG तक की शिक्षा मुफ्त

सपा ने जारी किया अपना “वचन पत्र” || 5 सालों में एक करोड़ नौकरियां, लड़कियों को KG से PG तक की शिक्षा मुफ्त

प्राइमरी टीचर्स क्लब व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करने के लिए यहां क्लिक करें /

लखनऊ:-उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर राजनीतिक दलों में अपना अपना घोषणा पत्र जारी करना शुरू कर दिया है। आज सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने अपना समाजवादी सरकार का घोषणा पत्र वचन पत्र जारी कर दिया है।

Vachan Patra Samajwadi Part

सपा के वचन पत्र में निम्नलिखित बातों को वर्णित किया

शिक्षामित्रों को 3 साल के अंदर निमित्त करेंगे शिक्षामित्रों का मानदेय भी बढ़ाया जाएगा।

★ पुरानी पेंशन योजना (OPS) फिर से बहाल की जाएगी।

 संविदा कर्मचारियों की समस्याओं को दूर किया जाएगा।

 वित्तविहीन शिक्षकों को ₹5000 का मानदेय दिया जाएगा।

 सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 33 फ़ीसदी आरक्षण दिया जाएगा।

 12वीं पास विद्यार्थियों को लैपटॉप का वितरण करेंगे।

 छोटे कारीगरों को हर साल ₹18000 की मदद करेंगे।

 किसानों के 1 साल तक चले आंदोलन के शहीदों के परिजनों को ₹25 लाख की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

★ कामधेनु योजना फिर से शुरू की जाएगी।

 गन्ना किसानों को 15 दिन में भुगतान देंगे।

 शहीद किसानों के नाम स्मारक बनवाया जाएगा।

 बीपीएल कार्ड धारकों को प्रत्येक वर्ग 2 के सिलेंडर मुफ्त दिए जाएंगे।

 बुजुर्गों को हर साल ₹18000 पेंशन देंगे।

 स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड ₹5000 की लिमिट के साथ शुरू किया जाएगा।

 गेहूं चावल दाल और खाना पकाने के तेल का मुफ्त वितरण किया जाएगा।

 प्रदेश की शिक्षा प्रणाली के सभी रिक्त पदों पर 1 साल के अंदर नियुक्ति दी जाएगी।

 अल्पावधि व संविदा नियुक्ति को बंद किया जाएगा।

★ समाजवादी पेंशन के तहत महिलाओं, वृद्धों और दिव्यांगों को सालाना ₹18000 पेंशन दी जाएगी।

 गांव और शहरों को सीसीटीवी और ड्रोन से निगरानी लेकर सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी।

 12वीं पास सभी छात्रों को लैपटॉप देने की घोषणा की गई है।

लड़कियों को केजी से लेकर पीजी यानी परास्नातक तक की शिक्षा मुफ्त दी जाएगी।

सन 2027 तक राज्य को शत प्रतिशत शिक्षित बनाने का वादा है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from Basic Education Department

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading