Uttar Pradesh Subordinate Services Selection Commission (उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड)

UPSSSC : यूपी में मार्च से शुरू होंगे 7000 पदों पर भर्ती के आवेदन, PET परीक्षा देने वाले होंगे योग्य

UPSSSC : यूपी में मार्च से शुरू होंगे 7000 पदों पर भर्ती के आवेदन, PET परीक्षा देने वाले होंगे योग्य

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करने के लिए यहाँ क्लिक करें ।

https://chat.whatsapp.com/HTy5hdpc3YlEB6Kjzx6ku3

UPSSSC Recruitment 2023 : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग मार्च से नई भर्तियों की प्रक्रिया शुरू करेगा। इनमें 7000 से अधिक पदों पर भर्तियों के लिए आवेदन लिए जाएंगे। आयोग ने इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसके लिए प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी- 2022 UPSSSC PET) वाले पात्र माने जाएंगे। आयोग सबसे बड़ी भर्ती कनिष्ठ सहायक के करीब 5000 पदों पर करेगा। इनमें सिंचाई विभाग व राजस्व परिषद के 1000-1000 पद हैं। आईसीडीएस के करीब 800 पद बताए जा रहे हैं। इसके अलावा अन्य विभागों के पद हैं। आयोग ने विभागवार पदों का मिलान करा लिया है। जिन विभागों के प्रस्तावों में कुछ खामियां रह गई हैं उसे दूर कराया जा रहा है। आयोग चाहता है कि कनिष्ठ सहायक के पदों पर सबसे पहले भर्तियां करते हुए विभागों को चयनितों के आवंटन की सूची भेज दी जाए।

UPSSC EXAM VACANCY

 ग्राम पंचायत अधिकारी के 1400 पद
इसके अलावा ग्राम पंचायत अधिकारी के 1400 और गन्ना पर्यवेक्षक के करीब 900 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन निकाला जाएगा। आयोग के पास 15000 से अधिक पदों पर भर्ती का अधियाचन यानी प्रस्ताव प्राप्त हो चुके हैं। इनका मिलान कराया जा रहा है। सामान्य योग्यता वाले पदों का विज्ञापन एक साथ निकाला जाएगा, जिससे अभ्यर्थियों को बार-बार आवेदन न करना पड़े। एक अधिक आवेदन पर – अभ्यर्थियों के साथ आयोग को भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

आपको बता दें कि यूपी सरकार के विभिन्न सरकारी विभागों में समूह सी के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए पीईटी परीक्षा का आयोजन 15 और 16 अक्टूबर 2022 को किया गया था। राज्य की सबसे बड़ी भर्ती परीक्षा पीईटी 2022 के लिए इस बार करीब 37 लाख अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। परीक्षा में करीब 67 फीसदी अभ्यर्थियों ने भाग लिया और 33 फीसदी ने परीक्षा छोड़ दी थी। कुल 25,11,968 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी।

 

 

 

 

 

 

Back to top button
%d bloggers like this: