Uttar Pradesh Subordinate Services Selection Commission (उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड)

UP Lekhpal Result 2022: जानें यूपी लेखपाल भर्ती रिजल्ट कब होगा जारी, शुरू होंगे अगली भर्ती के आवेदन.

UP Lekhpal Result 2022: जानें यूपी लेखपाल भर्ती रिजल्ट कब होगा जारी, शुरू होंगे अगली भर्ती के आवेदन.

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करने के लिए यहाँ क्लिक करें ।

https://chat.whatsapp.com/HTy5hdpc3YlEB6Kjzx6ku3

UP Lekhpal Result 2022: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) एक महत्वपूर्ण भर्ती संस्था है और इसके द्वारा पुरे उत्तरप्रदेश में लेखपाल, ग्राम विकास अधिकारी समेत कई महत्वपूर्ण भर्तियों का आयोजन कराया जाता है।

UP Lekhpal Result 2022

UPSSSC ने 2022 की शुरुआत में राज्य में लेखपाल के 8085 पदों पर भर्ती निकाली थी और 31 जुलाई को इसके लिए परीक्षा आयोजित की गई थी। UPSSSC द्वारा आयोजित की गई इस परीक्षा को देने वाले अभ्यर्थियों को अब बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार है। बता दे, इस परीक्षा के नतीजे जल्द से जल्द जारी किए जा सकते हैं क्योंकि लेखपाल भर्ती के बाद जारी की गई आंसर की पर आयोग को तकरीबन 69 हजार आपत्तियां प्राप्त हुई थीं।

अब तक परिणाम का इंतजार (UP Lekhpal Result 2022)

वहीं इस परीक्षा में लगभग 2.12 लाख उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया था। जो अब इसके परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। अभी तक यह रिजल्ट इसलिए रुका था क्योंकि कुछ उम्मीदवारों ने यूपी लेखपाल परीक्षा को लेकर अदालत का रुख कर चुके थे जिसकी 16 फरवरी को सुनवाई हो चुकी है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा इस भर्ती में सफल उम्मीदवारों में तकरीबन 20 हजार उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया के लिए बुला सकता है।

लेखपाल की अगली भर्ती को लेकर अपडेट
UPSSSC राज्य में जल्द ही नई भर्ती निकाल सकती है। दरअसल, विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राज्य में इस वक्त लेखपाल के लगभग 4500 पद खाली हैं और इन पदों पर आयोग जल्द ही भर्ती कर सकती है। यह उम्मीद है कि 8085 पदों के लिए आयोजित की गई भर्ती का रिजल्ट जारी करने के तुरंत बाद लेखपाल की नई भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा है।

लेखपाल की पिछली भर्ती को देखते हुए यह उम्मीद है कि लेखपाल की अगली भर्ती में हिस्सा लेने के लिए अभ्यर्थियों के पास प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) 2022 का सर्टिफिकेट होना जरूरी है। PET 2022 के स्कोरकार्ड की वैलिडिटी को आयोग ने 24 जनवरी 2024 तक रखा है इसीलिए ऐसा उम्मीद हैं कि जल्द ही लेखपाल की नई भर्ती निकलेगी।

Back to top button
%d bloggers like this: