पांच आईएएस का स्थानांतरण, दुर्गा शक्ति नागपाल बनीं DM बांदा

पांच आईएएस का स्थानांतरण, दुर्गा शक्ति नागपाल बनीं DM बांदा
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में लगातार पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के स्थानांतरण (Transfer) की कार्रवाई चल रही है। इसी कड़ी में शनिवार को चार आईएएस अधिकारियों का स्थानांतरण हुआ है।
इससे पहले कई आईपीएस और पीपीएस अधिकारियों के तबादले हुए थे।
शासन ने जिन आईएएस अधिकारियों का स्थानांतरण (Transfer) किया है। उनमें सबसे पहले दिव्य प्रकाश गिरी का नाम है। उन्हें विशेष सचिव, खाद्य एवं रसद विभाग के पद से हटाकर स्टाफ आफिसर, मुख्य सचिव बनाया गया है।

प्रतीक्षारत सयुंक्ता समद्दार को आयुक्त राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर), कृष्ण कुमार को विशेष सचिव, कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा, आनंद कुमार को विशेष सचिव, संस्कृति विभाग, से सदस्य (न्यायिक), राजस्व परिषद और दुर्गापाल शक्ति नागपाल को विशेष सचिव, चिकित्सा शिक्षा विभाग से जिलाधिकारी बांदा बनाया गया है।
- राकेश सिंह एडीएम वित्त बाराबंकी से एडीएम प्रशासन रायबरेली।
- अरुण कुमार सिंह ओएसडी एलडीए से एडीएम वित्त बाराबंकी।
- श्मशाद हुसैन मुख्य राजस्व अधिकारी सुल्तानपुर से अपर आयुक्त मेरठ।
- शैलेंद्र मिश्रा एडीएम वित्त भदोही से मुख्य राजस्व अधिकारी सुल्तानपुर।
- वीरेंद्र मौर्य सिटी मजिस्ट्रेट जालौन से एडीएम वित्त भदोही।
- रामप्रकाश एसडीएम आगरा से सिटी मजिस्ट्रेट जालौन।
- अनूप कुमार सिटी मजिस्ट्रेट मुजफ्फरनगर से एडीएम सिटी आगरा।
- मंगलेश दुबे एसडीएम बलरामपुर से सिटी मजिस्ट्रेट मुजफ्फरनगर।
- देवेंद्र प्रताप सिंह अपर आयुक्त सहारनपुर से एडीएम वित्त बलिया।
- जयनाथ मुख्य राजस्व अधिकारी (सीआरओ)गोंडा से उप निदेशक दिव्यांगजन निदेशालय लखनऊ।
- महेश प्रकाश एसडीएम अम्बेडकरनगर से सीआरओ गोंडा।
- नीता यादव सीआरओ बस्ती से कमांडेंट नागरिक सुरक्षा प्रशिक्षण संस्थान, लखनऊ।
- ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी एसडीएम बहराइच से सीआरओ बस्ती।
You must log in to post a comment.