Weather Update (मौषम समाचार)

UP Weather Alert: यूपी में 24 घंटे में ह‍िट करेगा मानसून, IMD ने जारी की 11 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

UP Weather Alert: यूपी में 24 घंटे में ह‍िट करेगा मानसून, IMD ने जारी की 11 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

खनऊ, जासं। यूपी में आज मानसून दस्‍तक देगा। मौसम व‍िभाग ने प्रदेश के 11 शहरों में झमाझम बार‍िश का अलर्ट जारी क‍िया गया है। बुधवार को हुई छिटपुट बरसात के बाद 2 दिनों से बादलों की आवाजाही के साथ निकली धूप ने एक बार फिर उम्र बढ़ा दी शुक्रवार को पारा चढ़ने के साथ मौसम में चिपचिपी गर्मी वही मौसम विभाग के अनुसार मानसून ने प्रदेश में दस्तक दे दी है शनिवार को छिटपुट बारिश के बाद रविवार से प्रदेश भर में मानसून अच्छी बारिश लेकर आ रहा है।

UP Weather Alert

आंचलिक मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक दानिश के अनुसार, शनिवार को प्रदेश में कुछ जगहों पर हल्की बारिश होगी। वहीं, अलग-अलग हिस्सों में बादलों की आवाजाही और हवा चलेगी। रविवार से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश दर्ज की जाएगी। प्रदेश के पश्चिमी, बुंदेलखंड क्षेत्र और दक्षिणी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आंधी के साथ भारी बारिश के लिए चेतावनी भी जारी की गई है। बारिश से मौसम में नमी रहेगी और तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा सकती है।

इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी आज

शनिवार को तराई बेल्ट से जुड़े कई जिलों में भारी बारिश के लिए चेतावनी जारी की गई है। इनमें कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, बरेली, रामपुर, मुरादाबाद, बिजनौर और सहारनपुर शामिल है। चेतावनी के तहत भारी बारिश से होने वाले नुकसान के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

शुक्रवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया बादलों की आवाजाही से मौसम में नमी और धूप निकलने से चिपचिपी गर्मी रही। प्रदेश में सर्वाधिक तापमान प्रयागराज में 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अन्य अधिकतर जिलों में तापमान 36 से 38 डिग्री सेल्सियस के मध्य रहा। वहीं न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज हुई। सबसे कम तापमान झांसी में 24.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश भर में बादलों की आवाजाही रहेगी। प्रदेश के अलग-अलग स्थानों में गरज और चमक के साथ बारिश और कुछ जिलों में भारी बारिश के लिए चेतावनी जारी की गई है। अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज हो सकता है।

प्रयागराज में झमामझ बारिश ने दिलाई गर्मी से राहत

प्रयागराज में बारिश का लंबा इंतजार खत्म हो गया। जून की प्रचंड गर्मी से हाहाकार कर रहे लोगों मन शुक्रवार रात को हुई झमाझम वर्षा से पुलकित हो उठा। मानसून से पहले महौल बनाने के लिए तेज हवाओं ने पहले बारिश की अगवानी की। शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में झमाझम बरसात से लोगों को गर्मी से राहत मिली। उम्मीद है कि इस बारिश से धरती की तपिश शांत कम होगी। इस बारिश की वजह से शनिवार और रविवार के बीच भारी वर्षा की संभावना प्रबल हो गई है। मौसम विभाग ने भी 25 जून को भारी वर्षा का अलर्ट जारी कर दिया है। भीषण गर्मी से राहत दिलाने के लिए मानसून पूर्वी उत्तर प्रदेश के दरवाजे पर खड़ा है। पिछले तीन दिनों से आसमान में बादलों की घेराबंदी कर रखी थी पर बारिश नहीं हो रही थी।

प्री मानसून वर्षा से मिली गर्मी से राहत, किसानों के चेहरे खिले

शन‍िवार सुबह से ही बादल छा गए थे। हालांकि बादल अन्य दिनों की अपेक्षा ज्यादा सघन थे। सुबह उमस भी बढ़ी हुई थी इसके साथ ही बादलों की घेराबंदी देखने के बाद वर्षा की संभावना बन गई। हालांकि यह राहत ज्यादा देर तक नहीं रही। दोपहर बाद धूप खिलने के बाद तेज गर्मी की वजह से पारा ऊपर की ओर चढ़ गया और अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक था। वहीं न्यूनतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस रहा। यह भी सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा था। आर्द्रता भी 60 प्रतिशत दर्ज की गई।

भारतीय मौसम विभाग ने रविवार को भारी वर्षा का जारी किया अलर्ट

जब बारिश की उम्मीद खत्म हो गई तो मौसम ने करवट बदल ली। जसरा क्षेत्र में देर शाम तेज हवाओं के साथ बादल गरजने लगे। इसके बाद जसरा व आसपास के क्षेत्रों को बारिश शुरू हो गई। करछना तहसील क्षेत्र में शुक्रवार को रात में हुई बरसात से तापमान में गिरावट दिखी। शुक्रवार को देर शाम आई अचानक बारिश से तापमान में गिरावट हुई वही किसानों के चेहरे पर खुशी दिखी।इलाहाबाद विश्वविद्यालय भूगोल विभाग के प्रो. एआर सिद्दीकी ने बताया कि मानसून अब ज्यादा दूर नहीं है। यह प्री-मानसून बारिश थी। शनिवार और रविवार प्रयागराज में तेज वर्षा की पूरी संभावना है। किसानों के चेहरे पर लौटी रौनक बारिश से एक ओर जहां मौसम खुशनुमा हो गया, वहीं किसानों के चेहरे भी खिल गए।

Back to top button
%d bloggers like this: