अब NCERT की बुक्स में इंडिया नहीं भारत होगा, मिली मंजूरी

अब NCERT की बुक्स में इंडिया नहीं भारत होगा, मिली मंजूरी
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए यहां क्लिक करें /
इंडिया की जगह भारत नाम होने की बात काफी समय से चर्चा में है। अब इसपर NCERT ने फैसला लिया है। NCERT के डायरेक्टर ने कक्षा 12वीं की बुक्स में इंडिया की जगह भारत करने का फैसला लिया है।
NCERT के 12वीं क्लास के किताबों में नाम बदलने का फैसला विशेष पैनल ने लिया है।
पैनल के सदस्यों में से एक सीआई इस्साक के मुताबिक, नई NCERT किताबों के नाम में बदलाव होगा। यह प्रस्ताव कुछ महीने पहले रखा गया था और अब इसे स्वीकार कर लिया गया है। NCERT पैनल के मंजूरी के बाद ये सारी नई किताबों में भारत नाम लागू होगा।
NCERT पैनल की सिफारिश इन अटकलों को खारिज करती है कि क्या देश का नाम बदलकर ‘भारत’ रखा जाएगा। इस साल की शुरुआत में चर्चा तब शुरू हुई जब केंद्र ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा आयोजित जी20 रात्रिभोज के निमंत्रण को “भारत के राष्ट्रपति” के नाम पर भेज दिया, जिससे राजनीतिक विवाद शुरू हो गया।
इसके बाद सितंबर में, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की ‘भारत’ नेमप्लेट को मेज पर प्रदर्शित किया गया था। दिल्ली के प्रगति मैदान में भारत मंडपम में जी20 लीडर्स शिखर सम्मेलन को संबोधित करते समय पीएम मोदी के मेज पर भारत लिखा देखा गया था।
NCERT समिति ने भी पाठ्यपुस्तकों में “हिंदू जीत” को उजागर करने की सिफारिश की है। इसने पाठ्य पुस्तकों में ‘प्राचीन इतिहास’ के स्थान पर ‘शास्त्रीय इतिहास’ को शामिल करने की भी सिफारिश की है।