Basic Shiksha Vibhag ( बेसिक शिक्षा विभाग )

Smart class room बेसिक के 314 स्कूलों में चलेंगे स्मार्ट क्लास

बेसिक के 314 स्कूलों में चलेंगे स्मार्ट क्लास

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए यहां क्लिक करें /

शिक्षा विभाग समाचार एवं शैक्षिक निर्देशों से संबंधित एप्लीकेशन को डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें/

महराजगंज, निज संवाददाता।बेसिक शिक्षा विभाग के सभी परिषदीय उच्च प्राथमिक विद्यालयों में स्मार्ट क्लास से कक्षाएं चलेंगी। पहले चरण में जिले के 314 विद्यालयों में स्मार्ट क्लास संचालित किया जाएगा।

कक्षाओं के संचालन के लिए जल्द ही विद्यालयों पर उपकरण पहुंच जाएंगे। मुख्यमंत्री के निर्देश के क्रम में चयनित 314 विद्यालयों में स्मार्ट क्लास चलाने की कवायद तेज हो गई है।

Smart class room

स्मार्ट क्लास में अध्यापक किताब के अलावा डिजीटल के माध्यम से बच्चों को पढ़ाएंगे और चित्र व वीडियो के माध्यम से समझाएंगे भी। इससे बच्चों को विज्ञान, पर्यावरण, भूगोल, गणित, अंग्रेजी समेत अनेक विषयों को समझने में आसानी होगी। स्मार्ट क्लास की पढ़ाई के लिए पहले से ही सभी परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, कम्पोजिट विद्यालयों का कायाकल्प कराकर सुविधाओं और संसाधनों से लैश कराया जा रहा है। विद्यालयों का जीर्णोद्धार, रंगाई पुताई, विद्युतीकरण, चहारदीवारी का निर्माण, टायल्स समेत अनेक कार्य पूरे हो चुके हैं। पहले चरण में जिले में स्मार्ट क्लास के लिए 314 विद्यालयों को चयनित किया गया है। सामानों की आपूर्ति के लिए शासन स्तर से टेंडर की प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है। जल्द ही सामान जिले पर आए जाएगा। स्मार्ट क्लास का फायदा जिले के ढाई लाख से अधिक बच्चों को मिलेगा।

डबल लॉक में रहेगा सिस्टम

प्रोजेक्टर, स्मार्ट टीबी व अन्य उपकरण को सुरक्षित कक्ष में रखा जाएगा। विद्यालय का गेट मजबूत किया जाएगा। कक्षों में डबल लॉक भी लगाया जाएगा। इसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी गांव में रहने वाले प्रधान, रसोइया, शिक्षामित्र को भी दी जाएगी।

जिले के 314 विद्यालयों में जल्द ही स्मार्ट क्लास चलेगा। इसके लिए जल्द ही उपकरण जिले पर आने वाले हैं। स्मार्ट क्लास से बच्चों का नामांकन, ठहराव और पढ़न पाठन में रुचि बढ़ेगी।

श्रवण कुमार गुप्त, बीएसए

Leave a Reply

Back to top button
%d bloggers like this: