Basic Shiksha Vibhag ( बेसिक शिक्षा विभाग )

DA AND BONUS खुशखबरी : राज्यकर्मियों को सात हजार बोनस और चार फीसदी डीए, मुख्यमंत्री योगी ने दीपावली उपहार का किया ऐलान

खुशखबरी : राज्यकर्मियों को सात हजार बोनस और चार फीसदी डीए, मुख्यमंत्री योगी ने दीपावली उपहार का किया ऐलान

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए यहां क्लिक करें /

शिक्षा विभाग समाचार एवं शैक्षिक निर्देशों से संबंधित एप्लीकेशन को डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें/

केंद्र की तर्ज पर राज्य सरकार भी अपने लाखों कर्मचारियों को दीपावली से पहले बोनस और महंगाई भत्ते (डीए) का तोहफा देने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को इसका ऐलान कर दिया। सीएम की घोषणा के अनुसार सभी राज्य कर्मचारियों व शिक्षकों को अब 42 के स्थान पर 46 फीसदी महंगाई भत्ता मिलेगा।

इनको मिलेगा लाभ अराजपत्रित कर्मचारियों को अधिकतम सात हजार रुपये तक बोनस दिया जाएगा। यह लाभ सभी को एक जुलाई 2023 से दिया जाएगा। इसका लाभ 10 लाख राज्य कर्मियों और लगभग आठ लाख शिक्षकों को मिलेगा। वहीं 12 लाख से अधिक पेंशनरों को भी फायदा होगा जबकि सात हजार रुपये बोनस का लाभ करीब 14 लाख 82 हजार अराजपत्रित कर्मचारियों को मिलेगा।

DA AND BONUS

कर्मचारी नेताओं ने फैसले का स्वागत किया कर्मचारियों को सरकार की घोषणा का इंतजार था। मुख्यमंत्री के ऐलान के बाद कर्मचारी नेताओं ने फैसले का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री का आभार जताया।

नवंबर के वेतन से मिलेगा लाभ प्रदेश के तमाम सरकारी कर्मचारियों, शिक्षकों व अराजपत्रित कर्मियों के लिए सोमवार को मुख्यमंत्री की घोषणा के साथ यह अच्छी खबर आई। दीपावली पर उन्हें चार फीसदी बढ़ी हुई दर से महंगाई भत्ता मिलने जा रहा है। डीए-डीआर में वृद्धि की घोषणा का लाभ सभी कर्मचारियों व पेंशनरों को नवंबर के वेतन से मिलने लगेगा।

दीपावली की अग्रिम बधाई

सीएम ने एक्स पर लिखा, प्रदेश के उत्कर्ष में अपना योगदान कर रहे राज्य कर्मचारियों, कार्य प्रभारित कर्मचारियों, पेंशनरों आदि को मूल वेतन के 46 की दर से महंगाई भत्ता मिलेगा। राज्य कर्मचारियों (अराजपत्रित) आदि को 30 दिन की परिलब्धियों के बराबर (उच्चतम सीमा 7 हजार) बोनस देने का निर्णय लिया गया है। सभी को दीपावली की अग्रिम शुभकामनाएं।

गत वर्ष मिला था 6908 रुपये बोनस

गत वर्ष अक्तूबर में अराजपत्रित कर्मचारियों को बोनस के रूप में 6908 रुपये मिले थे। जीपीएफ से जुड़े कर्मियों को बोनस की 25 राशि नकद और शेष 75 जीपीएफ खाते में दी गई थी। जिनके जीपीएफ खाते नहीं थे, उन्हें 75 राशि पीपीएफ या एनएससी में दी गई। जुलाई से डीए में 4 बढ़ोतरी की गई थी।

Leave a Reply

Back to top button
%d bloggers like this: