Cricket World Cup Rangoli रंगोली के रंगों से उकेरे 1983 से लेकर 2011 तक के विश्व कप के खिताब
Cricket World Cup Rangoli

रंगोली के रंगों से उकेरे 1983 से लेकर 2011 तक के विश्व कप के खिताब
Cricket World Cup Rangoli
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए यहां क्लिक करें /
झांसी,19 नवंबर(हि. स.)। विश्व कप क्रिकेट के फाइनल में भारत के पहुंचने पर देश भर में हर्ष है। सभी देशवासी भारत की जीत के लिए अपने-अपने तरीके से प्रार्थना कर रहे हैं। भारत के अभी तक के शानदार प्रदर्शन पर आस्ट्रेलिया से होने वाले फाइनल में जीत मिले इसके लिए छोटे-छोटे बच्चे भी पीछे नहीं हैं।
बच्चों ने रंगों से अब तक के विश्व विजेताओं के चित्र उकेर कर सबका मन मोह लिया।
हमारा देश विश्व विजेता बने , इसके लिए झांसी के ब्लॉक गुरसरांय के उच्च प्राथमिक विद्यालय राजापुर कम्पोजिट में कार्यरत नवाचारी शिक्षक मोहनलाल सुमन ने विद्यालय के बच्चों के सहयोग से भारत के कप्तान रोहित शर्मा के हाथों में वर्ल्ड कप की ट्रॉफी लिए हुए भव्य रंगोली बनवाई है। यही नहीं इसके साथ ही 2011 में विजेता टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और 1983 में विजेता भारत के कप्तान कपिल देव की भी विश्व कप थामे हुए जीवंत बड़ी रंगोली बनाई गई है। रंगोली बनाकर भारत की जीत के लिए पूजा अर्चना की गई और शुद्धता का प्रतीक नारियल फोड़कर शिक्षक मोहनलाल सुमन के साथ सभी बच्चों ने भारत को वर्ल्ड कप विजेता बनने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
हिन्दुस्थान समाचार/महेश/बृजनंदन